वर्तमान समय में गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। गर्मी के इस मौसम में हरी साग – सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है। हरी सब्जियों में एक हरा मटर भी है जो कि खाने में तो काफी स्वादिष्ट होता ही है , साथ ही इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे में मिलते हैं। गर्मी के मौसम में पाया जाने वाला मटर अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
सब्जियों में मटर का दाना साइज में तो छोटा माना जाता है लेकिन इसके आकार पर ना जाकर इसके फायदों को अगर देखा जाए तो ये हर किसी को चौंका देते है। दरअसल, यह सब्जी काफी फायदेमंद होती है। इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
आलू मटर की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, या फिर मटर को किसी अन्य सब्जी के साथ मिलाकर जो सब्जी बनाई जाती है उसके स्वाद का कोई तोड़ नहीं है। इस लेख में हम आपको मटर से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
1. अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आपको गर्मियों के इस मौसम में पाए जाने वाले मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल मटर वजन घटाने में काफी मददगार पाया गया है।
2. मटर का सेवन शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर निकालने का काम करता है। मटर में एंटी कोलेस्ट्रॉल गुण पाए जाते हैं जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का कार्य करते हैं।
3. वैसे लोग जो डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं उन्हें मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। मटर डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है क्योंकि यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। मटर का सेवन ब्लड में शुगर की अधिक मात्रा को नियंत्रित करता है जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए ये एक फायदेमंद सब्जी है।
4. वैसे लोग जो कमजोर हड्डियों की परेशानी से जूझ रहे हैं उन्हें मटर का उपयोग अपनी डाइट में जरूर करना चाहिए। मटर में कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ-साथ जिंक भी पाया जाता है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करने का कार्य करता है।
5. अगर आप खराब पाचन की समस्या से परेशान हैं तो अपने डाइट में मटर को जरूर शामिल करें। दरअसल मटर का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है और पेट संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।