योगी सरकार का ऐलान, श्रमिकों के लिए 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ साथ 2 लाख की दुर्घटना बीमा योजना भी शुरू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को दो लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा कवर देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को श्रमिक दिवस पर मजदूरों से संवाद करते हुए यह ऐलान किया। इन बीमा योजना के दायरे में पंजीक़ृत, गैरपंजीकृत श्रमिक, खेती व उद्योगों में लगे मजदूर, कुली, रेहड़ी, ठेला, खोमचा लगाने वाले या निर्माण के काम में लगे मजदूर शामिल होंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा,” कोविड महामारी की पहली लहर में श्रमिकों की जीवन और जीविका दोनों को संरक्षित करने का प्रयास किया। सभी को भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया। सभी को 5 मई से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यह धनराशि आपके खून-पसीने की कमाई ही थी, गाढ़े वक्त में आपको ही समर्पित किया।”
गौरतलब है की योगी सरकार ने पिछले साल 54 लाख श्रमिक कामगारों को भरण-पोषण भत्ता दिया। सभी के राशन-भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य था।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending