विज्ञान प्रसार में मनाया गया योग दिवस

नवनीत कुमार गुप्ता
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत संस्थान विज्ञान प्रसार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का आयोजन नोयडा स्थित राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र में किया गया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ थी। यह थीम दर्शाती है कि कैसे कोविड-19 महामारी के दौरान योग ने पीड़ा को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।

स्वस्थ शरीर को मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी कहा गया है। यही कारण है कि भारत में स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दी जाती रही है। सदियों से भारत में योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने पर जोर दिया जाता रहा है। असल में योग सम्यक जीवन से जुड़ा है। योग शरीर तथा मन के सामंजस्य को प्राप्त करने के लिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के समन्वय का कार्य करता है।

योग ने विश्व को जोड़ दिया है। तनाव मुक्त जीवन, बीमारी से मुक्ति और प्रसन्नता बनाए रखने में योग अहम भूमिका निभा रहा है। योग के महत्व को देखते हुए 2014 से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में घोषित किया गया । 2015 में पहली बार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया।

विज्ञान प्रसार द्वारा आयोजित योग शिविर में कार्यालय के समस्त कर्मियों ने इस अवसर पर योग और आसान किए। दो योग विशेषज्ञों ने इस अवसर पर सभी को योग और प्राणायाम के लाभ बताए। विज्ञान प्रसार के निदेशक महोदय ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर ​योग प्रशिक्षकों को विज्ञान प्रसार द्वारा प्रकाशित पुस्तकें उपहार स्वरूप दी। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, अर्धचक्रासन, सहित विभिन्न आसान किए गए। प्राणायामों में कपालभात्ति, अनुलोम-विलोम, भाम्ररी प्राणायाम किए गए।

योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य निधि है। आधुनिक विज्ञान के परिपेक्ष्य में भी योग कई कसौटियों पर खरा उतरा है।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा योग पर आधारित साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ योगा एंड मेडिटेशन यानी सत्यम परियोजना चलायी जा रही है। इसी प्रकार अनेक शोधों द्वारा आधुनिक विज्ञान की नज़र से योग और स्वास्थ्य के संबंधों को समझने में सफलता मिली है।

कार्यक्रम का संचालन मानवर्धन कंठ द्वारा किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय श्री सचिन सी नरवडिया, वैज्ञानिक सी विप्र द्वारा किया गया।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending