गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए मुझे कौन-सा स्टिकर इस्तेमाल करना चाहिए? उसकी बहुत याद आती है.’मुंबई पुलिस को ट्वीट कर पूछा’

 महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में  वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए राज्य में कड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं।

देश में कोरोना बहुत तेज़ी से फैल रहा है जो की बहुत चिंता की बात है।दूसरी लहर ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र पर पड़ा है कुछ दिनों पहले देश में महाराष्ट्र कोरोना की दूसरी लहर का हॉट स्पॉट बना था जिसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए राज्य में कड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं।  जिससे आम आदमी को बहुत परेशानी  और दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने करीबियों से  नहीं मिल पा रहे हैं अपने दोस्तों परिवार वालों से मिलना हुआ मुश्किल। 

 ऐसे में एक शख्स ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस से गुहार लगाया।शख्स का नाम अश्विनी विनोद है जो कि ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए गुजारिश की उसने ट्वीट करते हुए कहा कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की अनुमति दी जाए। अश्विन विनोद   ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘घर से बाहर निकलने और गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए मुझे कौन-सा स्टिकर इस्तेमाल करना चाहिए? उसकी बहुत याद आती है। 

फिर मुंबई पुलिस ने भी दिलचस्प अंदाज में जवाब देते हुए ट्वीट किया उन्होंने जवाब दिया और लिखा, ‘सर, हम समझते हैं कि यह आपके लिए बेहद अहम है। लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी जरूरी चीजों अथवा आपातकाल श्रेणी के अंतर्गत नहीं आता! दूरियां प्यार को बढ़ाने का काम करती हैं और वर्तमान में यह आपको स्वस्थ बनाती है. हम कामना करते हैं कि आप जीवनभर साथ रहें। यह सिर्फ एक दुखद समय है। 

कोरोना ने लोगों में दूरियां बना दिया है लोग अपने करीबियों से भी नहीं मिल पा रहे है। 

कोरोना मुंबई  में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा में 24 घंटे में संक्रमण के 7,654 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,01,713 हो गई है।इसके अलावा 62 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 12,508 तक पहुंच गई है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending