इस साल कब मनाये अक्षय तृतीया का पावन पर्व, कैसे करे माँ लक्ष्मी को प्रशन

हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया का त्योहार सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 14 मई दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया एक संस्कृत शब्द है. ‘अक्षय’ का अर्थ है सुख, सफलता और आनंद की कभी कम न होने वाली भावना’ और ‘तृतीया’ का अर्थ है ‘तीसरा’. इस धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से आने वाले भविष्य में सुख-समृद्धि और अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस दिन ज्यादातर लोग सोने की खरीदारी करते हैं। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

इस पावन दिन स्नान- दानि, धर्म- कर्म का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।

अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन घर की अच्छी तरह सफाई करें। अगर आपके घर में गंगा जल है तो पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव कर लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है।

 इस शुभ दिन में घर में किसी भी तरह के लड़ाई- झगड़े न होने दें। 

सोना खरीदने का शुभ समय अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय 14 मई 2021 को सुबह 05:38 बजे से शुरू होकर 15 मई 2021 को सुबह 05:30 बजे समाप्त होगा। सोना खरीदने की कुल अवधि 23 घंटे 52 मिनट है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending