अभिनेता विद्युत जामवाल बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में देकर अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुकें हैं। एक्टर के लुक्स पर ज्यादातर लोग फिदा हैं। वैसे विद्युत सोशल मीडिया स्टार भी बने हुए हैं, तभी तो आए दिन फैंस के लिए कुछ न कुछ कॉन्टेंट शेयर करते रहते हैं। यही नहीं विद्युत एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्हें अपनी भारतीय मार्शल आर्ट से काफी लगाव है। इसके अलावा कई बार फिटनेस से जुड़े टिप्स भी सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने एक ऐसा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद एक्टर लोगों के बीच बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या ?
अपनी फिटनेस और एक्शन से सबको इंस्पायर करने वाले विद्युत जामवाल ने हाल ही में एक लोकल शख्स का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है ये शख्स छोटे से सांप को अपनी नाक से घुसा कर उसे अपने मुंह के जरिए बाहर निकाल रहा है। वैसे लोग इस वीडियो को देख इतना गुस्सा जाहिर नहीं कर रहे की जितना वो इस वीडियो के कैप्शन को लेकर आग बबूला हो रहे हैं और एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें, एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- I Love My India। इसका मतलब साफ है सारी कहानी यहीं से शुरू हुई।
दरअसल, इस वीडियो में जब शख्स अपनी नाक में उस सांप को घुसाता है तो सांप जोर-जोर से झटपटाने लगता है। इस बात से सब वाकिफ होंगे सांप के लिए इस तरह का काम करना स्वाभाविक नहीं है और वह ऐसा करते हुए परेशान होता है। तो बस यही बात फैंस को पसंद नहीं आई और विद्युत अब उनकी आंखों में खटक रहे हैं।
वैसे एक्टर द्वारा शेयर किये इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके हेटर बन गए। क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब विद्युत को लोगों से इतनी खरी खोटी सुन्नी पड़ी हो ऐसे में उनकी इस सोशल मीडिया पोस्ट पर हेट कमेंट्स की बरसात हो गयी है। वो विद्युत जिसकी लोग तारीफे करते नहीं थकते अब उसी विद्युत को लोग नफरत भरी निगाहो से देख रहे है।
ये वीडियो देखने मे जितना अजीब है उतना ही क्रूरता से भी भरा है। ऐसे में सोशल मीडिया की जनता एक्टर को ट्रोल कर रही है। एक यूजर ने लिखा- क्या ये सांप के साथ एनिमल एब्यूज नहीं किया जा रहा है? ये क्या चल रहा है नाम से घुसा कर मुंह से निकालना? एक यूजर ने लिखा- सांपों को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘काहे का आई लव माई इंडिया, सर वो उस साप को तकलीफ दे रहा है उसका क्या? ऐसे ही कई और भी लोग हैं जो एक्टर द्वारा शेयर की गई वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।