नहीं रहे दिग्गज अभिनेता राजीव कपूर, बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे राजकपूर के छोटे बेटे और जाने – माने  अभिनेता राजीव कपूर का मुंबई के अस्पताल में आज दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है.

उनकी उम्र 58 वर्ष थी. मिली जानकारी के मुताबिक राजीव कपूर को दिल का दौड़ा पड़ने के बाद उनके भाई रणधीर कपूर मुंबई के चेंबूर के इलेक्स अस्पताल ले गए  जहां इलाज शुरू होने से पहले ही राजीव कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

राजीव कपूर के भाई और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिये राजीव कपूर के निधन की पुष्टि की है.

वहीं राजीव कपूर के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर सी दौड़ गई है और बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. आपको बतादे कि उन्होंने 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं

हम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और 1985 में राम तेरी गंगा मैली हो गई जैसी सुपरहिट फिल्में की जिसे लोग आज भी देखकर उनकी एक्टिंग की तारीफ किए बिना नहीं थकते.

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending