हमारे देश में खाने में इस्तेमाल होने वाले लौंग की अपनी अहम भूमिका है। यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपके शरीर को दुरुस्त रखने का काम भी भी करती है।लौंग में होने वाला एक खास तरह का स्वाद इसमें होने वाले एक तत्व युजेनॉल की वजह से होता है। यही तत्व इसमें होने वाली एक खास तरह की गंध को पैदा करता है। इसका उपयोग तेल व एंटीसेप्टिक के रूप में भी किया जाता है। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। लौंग के तेल की तासीर काफी गर्म होती है और इस कारण इसे बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।
लौंग के तेल में मिनरल्स जैसे पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन A और विटामिन C अत्यधिक मात्रा में होते हैं। लौंग का तेल अन्य किसी भी तेल के मुकाबले सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ त्वचा और शरीर को तंदुरुस्त रखने में बहुत कारगर होते हैं।
लौंग के गुण:-
– लौंग में दिमागी स्ट्रेस को कम करने का भी गुण होता है।
– खांसी और बदबूदार सांसों के इलाज के लिए लौंग बहुत कारगर है।
– दांतों में होने वाले दर्द में लौंग के इस्तेमाल से निजात मिलती है।
– सामान्य तौर पर होने वाली सर्दी जुखाम को लौंग से द दुरुस्त किया जा सकता है।
– अगर लौंग को लंबे समय तक डाइट में शामिल किया जाए तो यह साइनस से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है।
– लौंग एंटीसेप्टिक है। यह अपच को ठीक करने के साथ ही आपको उल्टी और मिचली से भी राहत दिलाता है। यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए तो बहुत ही गुणकारी है।
– लौंग के तेल में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं। इस वजह से ये कील-मुंहासों को भगाने में काफी असरदार है। साथ ही यह इन मुंहासों को आपके चेहरे पर फैलने से भी रोकता है।
– लौंग गैस्ट्रिक रस के स्राव में सुधार लाकर पाचन की प्रक्रिया को सुधारता है। लौंग पेट की कई परेशानियों में फायदा करता है जैसे गैस, जलन, अपच और उल्टी।
– लौंग आपकी इम्यूनिटी बढ़ाकर इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से आपकी रक्षा करता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो आपकी स्किन और मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है।
– आयुर्वेद में डायबिटीज के इलाज में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज के रोगियों को सेहतमंद बनाए रखता है।
– लौंग का तेल अन्य किसी भी तेल के मुकाबले सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ त्वचा और शरीर को तंदुरुस्त रखने में बहुत कारगर होते हैं।
लौंग स्वास्थ्यवर्धक है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए, जानते हैं इसके दुष्प्रभाव के बारे में…
रक्त का पतलापन भी हो सकता है।
इसके अत्यधिक सेवन से एलर्जी का भी डर रहता है।
लौंग के ज्यादा सेवन से शरीर में जलन भी हो सकती है।
इसका अत्यधिक सेवन आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में गर्मी बढ़ने पर मुंहासे संबधी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। लौंग के ज्यादा सेवन से आंखों में जलन होने की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसके अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में लौंग का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन नामक हॉर्मोन कम हो सकता है। जिससे पौरुष शक्ति कम होने की संभावना होती है।
लौंग का ज्यादा सेवन करने से किडनी और लिवर को भी नुकसान हो सकता है। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है जिसके चलते लिवर, किडनी और पेट की परेशानी होने का खतरा रहता है।
लौंग के सेवन से शरीर में ग्लूकोज़ का लेवल कम हो सकता है। इसलिए उन लोगों को लौंग का सेवन कम ही करना चाहिए जिनके शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा कम रहती हो।