Horoscope Today 21 October 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 21 अक्टूबर 2021 गुरुवार को चंद्रमा मेष राशि में चल रहे हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और बुध कन्या राशि में हैं। सूर्य तुला, शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहता हैं राशिफल….
मेष राशि:- व्यापार में किसी भी प्रकार की रिस्क लेने से बचें, इस समय नुकसान की आशंका है। इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की से योग बने हुए हैं। इसलिए एकाग्र रहें। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है। समझदारी से काम लें और घर की बातों को बाहर जाहिर न होने दें। डायबिटीज और बीपी संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्यशाली रंग- हरा
वृष राशि:- अधिकतर समय घर की साज-सज्जा और रख-रखाव संबंधी कामों और खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। उनका आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को मन मुताबिक किसी प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने से उदासी रहेगी, लेकिन अपना मनोबल बनाए रखें और प्रयासरत रहें। खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान रखें।
भाग्यशाली अंक- 5
भाग्यशाली रंग- आसमानी
मिथुन राशि:- इस समय ग्रह-गोचर और भाग्य आपके पक्ष में है। प्रयास करें। आपके काम सुचारू रूप से होंगे। जिससे मन में सुकून रहेगा। सकारात्मक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी पीठ के पीछे आलोचना कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, लेकिन उनसे उलझे नहीं। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- हरा
कर्क राशि:- दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ भी प्राप्त होगा। नौकरी में पेपर संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। अधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। अपनी दिनचर्या और खानपान को उचित बनाकर रखें।
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्यशाली रंग- आसमानी
सिंह राशि:- आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी, इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित करें। पहले तो अफवाहें उठेंगी, लेकिन आपको उपलब्धि हासिल होने से यही लोग आपके पक्ष में हो जाएंगे।कभी-कभी आपका मन विचलित हो जाता है। इसलिए अपने मन को संयमित करके रखना अति आवश्यक है। जीत हासिल होने पर ईगो और घमंड आपके ऊपर हावी हो सकते हैं, सावधान रहें। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखें।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- लाल
कन्या राशि:- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होना शुरू हो रही हैं। प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। नकारात्मक लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम के प्रति अत्यधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही न बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- नीला
तुला राशि:- आज समय और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं, आज जिस काम में हाथ डालेंगे, वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत से अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। ध्यान रखें कि वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। किसी भी दस्तावेज या पेपर संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट संबंधी कार्य न करें।
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्यशाली रंग- बादामी
वृश्चिक राशि:- आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें, इसमें काफी हद तक सफल रहेंगे, लेकिन अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त ही रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा, परंतु आपस में ही सुलझाने से समस्या का समाधान भी अवश्य ही मिल जाएगा। मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें, आपको अवश्य ही आराम मिलेगा।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- केसरिया
धनु राशि:- मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। इनकम के मार्ग अभी धीमी ही रहेंगे, इसलिए धैर्य रखना अति आवश्यक है, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों में जीवन साथी को अवश्य शामिल करें। इससे आपको बेहतर सलाह मिलेगी और संबंध भी नजदीक आएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्यशाली रंग- हरा
मकर राशि:- आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास न करके अपनी कार्य क्षमता द्वारा ही सारे निर्णय लें तो उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की आर्थिक नुकसान और मानहानि की भी संभावना बन रही है। व्यवसाय संबंधी गहरी नॉलेज वाले व्यक्तियों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। उनसे आपको व्यवसाय में लाने संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी। आपको नए आर्डर और अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- हरा
कुंभ राशि:- व्यापार में आज ग्रह स्थितियां आपके लिए विशेष रूप से बेहतर समय प्रदान कर रही हैं, परंतु इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरी में उचित कार्यक्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, परंतु विवाहेतर संबंधों से दूर रहें, अन्यथा आपके घर में भी क्लेश हो सकता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली अंक- 5
भाग्यशाली रंग- लाल
मीन राशि:- आज अचानक कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। कोई रुका हुआ जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति या मित्र से मुलाकात आपको बहुत अधिक प्रसन्न व प्रफुल्लित करेगी। मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, लेकिन यह मात्र आपका भ्रम ही है, इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कभी-कभी आपका अधिकार पूर्ण स्वभाव आहत कर देता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- पीला