देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय गर्मी का कहर जारी है। देश के अधिकतर शहरों में इस समय लू चल रही है जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लू के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल सा हो गया है। हमें जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस गर्मी के मौसम और इसमें चल रही लू से बचने के लिए हम क्या क्या कर सकते हैं।
तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनका सेवन कर वर्तमान में चल रही जानलेवा लू और गर्मी से बचा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिसका सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
1. नींबू – गर्मी के इस मौसम में नींबू का सेवन आपको लू से बचा सकता है। नींबू पानी का सेवन शरीर की थकान मिटा कर शरीर को फ्रेश रखने का काम करता है। नींबू का सेवन करने से शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
2. खूब खाए खीरा : खीरा में 90% तक पानी पाया जाता है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में खीरा का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। शरीर में अगर पानी की मात्रा भरपूर रहेगी तो प्यास भी कम लगता है और शरीर फुर्तीला भी रहता है। खीरा का सेवन लू से बचाने के ही काम आता है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को और बालों को काफी लाभ पहुंचाते हैं।
3. दही – गर्मी के इस मौसम में दही का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि दही का सेवन लू से बचाने का काम करता है। दही का सेवन पाचन को भी अच्छा करता है। इसके साथ ही दही के सेवन से कई प्रकार की पेट की बीमारियां भी दूर रहती है। दही की लस्सी बनाकर पीना गर्मी के मौसम में शरीर को काफी ठंडक देता है।
4. पुदीना – ग्रीष्म ऋतु में पुदीने का सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी माना गया है। पुदीना पेट को ठंडा रखने के साथ ही बाल, स्क्रीन, पेट संबंधी रोगों को दूर करता है तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार माना गया है। पुदीने की चटनी के अलावा अगर आप इसे पीसकर इसे शरबत के रूप में प्रयोग करते हैं तो ये काफी लाभ पहुंचाता है।