महंगे-महंगे गिफ्ट लेने के लिए एक रोमियो ने 1 या 2 nhi बल्कि 35 गर्लफ्रेंड बना लिया-

आपको ये खबर हैरान कर देगी कि एक लड़के ने एक साथ 1 या 2 नहीं बल्कि एक साथ 35 लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था , एक साथ  35 लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उनसे लगातार तोहफे भी लिए और किसी को शक तक नहीं होने दिया। मीडिया ने उस शख्स का नाम ‘जापानी रोमियो’ रख दिया है। इतनी लड़कियों के फीलिंग के साथ खेलने वाले शख्स या यू कहे इस रोमियो का सच सामने कैसे आया जानते है। 

पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और रिपोर्ट के मुताबिक पता चला कि ये मामला  जापान से सामने आया है, जहां एक शख्स एक ही समय पर 35 गर्लफेंड को डेट कर रहा था।शख्स की पहचान 39 वर्षीय ताकाशी मियागावा के तौर पर की गई।ताकाशी मियागावा एक पार्ट टाइम वर्कर है, जो घर-घर जाकर सामानों को बेचता है। मियागावा इन सभी महिलाओं से एक मार्केटिंग कंपनी के जरिए मिला और उसने इन महिलाओं को अपने सामाना बेचे और बाद में इन सभी महिलाओं को एक-एक कर अपनी गर्लफ्रेंड बनाता गया। 

मियागावा ने अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को जन्मदिन अलग-अलग बताया।लेकिन  उसका वास्तविक बर्थडे 14 नवंबर को आता है। लेकिन सबको अलग-अलग तारीख बताकर सभी महिलाओं के साथ अलग-अलग दिन पार्टी की और महंगे-महंगे गिफ्ट लिए। 

एक दिन एक महिला को मियागावा से धोखा मिलने का कुछ अहसास हुआ, तो उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इसके बाद मियागावा की एक-एक करके 35 गर्लफ्रेंड्स सामने आईं। इनमें से लगभग सभी महिलाएं सिंगल हैं। मियागावा ने लड़कियों के सामने अपने प्यार का झूठा इजहार कर शादी का झांसा देकर उन्हें फंसाता था। फिलहाल अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। 

पुलिस ने बताया कि इन सभी महिलाओं ने मियागावा को एक से बढ़कर एक महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। इनमें कपड़े, कई महंगे सामान, गाड़ी और कैश शामिल है। आरोपी के पास रहने का अपना कोई निश्चित ठिकाना तक नहीं है। पुलिस ने उस पर 35 महिलाओं को शादी का धोखा देने का आरोप लगाया है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending