स्वामी विवेकानंद के विचार बदल सकते हैं युवाओं की तकदीर, जरूर पढ़े

छात्र जीवन सबसे अच्छा जीवन होता है। छात्र जीवन में हमें कई चीजें सीखने का मौका मिलता है और नए-नए एक्सपीरियंस भी सामने आते हैं। छात्र जीवन में अच्छी आदतों को अपनाकरजीवन को संवारा जा सकता है। स्वामी विवेकानंद ने छात्रों और खासकर युवाओं के लिए कई प्रेरणादायक बातें कहीं हैं। स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायक बातों को अगरछात्र अपने जीवन में उतारें तो वे सफल हो सकते हैं और पूरी दुनिया में अपना नाम कर सकते हैं। 

इस लेख में हम आपको स्वामी विवेकानंद द्वारा छात्रों और युवाओं के लिए बताई गई कुछबातों को बताने जा रहे हैं। अगर आप एक छात्र हैं तो स्वामी विवेकानंद की इन बातों को जरूर अपने जीवन में उतारें आप सफलता के मार्ग पर चल पड़ेंगे।

1. स्वामीविवेकानंद के अनुसार छात्रों को दिन में एक बार खुद से बात जरूर करनी चाहिए।स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि यदि छात्र और युवा ऐसा नहीं करते हैं तो वह हर दिन दुनिया के एक विद्वान से बात करने का मौका खो देंगे।  

2. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हम जितना आगे बढ़ कर दूसरों की मदद करेंगे हमारा हृदय उतनाही पवित्र होता जाएगा। स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं ऐसे लोगों के हृदय में ईश्वर वास करता है।  

3. स्वामीविवेकानंद ने कहा था कि हमारे विचार ही हमें बनाते हैं। इसलिए इस बात का विशेषध्यान रखना चाहिए कि हम क्या सोचते हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि शब्दों सेअधिक विचार जीवित रहते हैं और दूर तक जाते हैं।

4. छात्रोंऔर युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो। कहने का अर्थ है कि अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर नहीं होंगे तोआपको सफलता नहीं मिलेगी। इसीलिए आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इससे बिल्कुल भी पीछे ना हटे।  

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending