यह छोटा सा फल है ‘सेहत का खजाना’, पेट दर्द से लेकर एनीमिया जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में है कामयाब

गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा खाये जाने वाला फल फालसे का सेवन तो लगभग हर किसी ने किया होगा। ये फल बेशक देखने में छोटा सा हो,लेकिन इस औषधियों की खान माना जाता है। फालसे का स्वाद खट्टा-मीठा होता है जिस वजह से लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन के अलावा विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस फल का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। इसी कारण इस फल को ‘सेहत का खजाना’ भी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं फालसा के सेवन से होने वाले कुछ बेमिसाल फायदे।

1.एनीमिया में पहुंचाए फायदा 
फालसे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिस वजह से यह फल एनीमिया में फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा फालसा फल त्वचा के सूखेपन और मुंहासों को भी दूर करता है। यदि आप  गले में खराश की वजह से दुखी हो चुकें है तो ऐसे में आपको एक बार यह फल जरूर खाना चाहिए।

2.पेट दर्द ठीक करे  
ये दिखने में छोटा सा फल फाइबर की खान है, इसलिए फालसा का सेवन पेट दर्द होने  में जल्द  राहत दिलाने का काम कर सकता है। यदि आप नियमित रूप से इस फल के रस का सेवन करें तो यह पाचन तंत्र से भी जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में बहुत सहायक है।

3.हड्डियों को मजबूत बनाये  
फालसा में काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत  फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह हड्डी घनत्व को भी बढ़ाता है। यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फालसा का सेवन जरूर करना चाहिए।

4.ऊर्जा का स्तर बढ़ाये 
यह फल प्रोटीन का भी काफी अच्छा स्रोत है। प्रोटीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सबसे ज्यादा मददगार होता है। नियमित रूप से इस फल का सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता मिलती है। 

5.हड्डियों मजबूत बनाये 
फालसा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाए जाने की वजह से यह हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा यह हड्डी घनत्व को भी बढ़ाने का काम करता है।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।  

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending