बाल कटवाने के लिए ये दिन होता है सबसे शुभ, जीवन में आती हैं खुशियां

बाल अगर बढ़ जाए तो उसे कटवाना जरूरी होता है। कई लोगों की आदत होती है कि वे हफ्ते में एक बार बाल सेट करवा ही लेते हैं। या फिर महीने में कम से कम एक बार बाल कटवाते ही हैं। बाल कटवाने को लेकर हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर आप पूरी श्रद्धा के साथ इन नियमों का पालन करते हैं तो निश्चित ही आपको आपके जीवन में इसका फायदा नजर आएगा।

तो आइए जानते हैं कि बाल कटवाने को लेकर क्या कुछ कहा गया है।

1. ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन बाल कटवाना सही नहीं होता है क्योंकि अगर आप सोमवार के दिन बाल कटवाते हैं और आपकी संतान है तो इससे संतान के जीवन में बाधाएं आती हैं।

2. जैसा कि आपने देखा होगा कि लोग अक्सर मंगलवार के दिन बाल नहीं कटवाते हैं। दरअसल, इसके पीछे कारण यह है कि मंगलवार के दिन बाल कटवाना सही नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन अगर कोई व्यक्ति बाल कटवा ता है तो उसकी आयु कम होती है या फिर उस व्यक्ति की अकाल मृत्यु भी हो सकती है।

3. गुरुवार के दिन भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। दरअसल, गुरुवार के दिन बाल कटवाने से परिवार पर संकट आता है। खासकर महिलाओं को गुरुवार के दिन बाल बिल्कुल भी नहीं कटवाना चाहिए।

4. अगर आप बाल और नाखून कटवाने के लिए सबसे उपयुक्त दिन के बारे में सोच रहे हैं तो ये शुक्रवार का दिन होता है। आप शुक्रवार के दिन बाल और नाखून तथा दाढ़ी अगर कटवाते हैं तो यह काफी शुभ होता है। शुक्रवार को बाल कटवाने से धन समृद्धि और सौंदर्य में वृद्धि होती है।

5. शनिवार के दिन भी बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज होते हैं और अकाल मृत्यु तथा दुर्घटना के योग भी बनने लगते हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending