यूं तो दही का सेवन कभी भी किया जा सकता है,लेकिन दही का सेवन हर किसी चीज के साथ नहीं किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं दही के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में दही खाना सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा होता है। चिलमिलाती हुई गर्मी में दही के सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं। विटामिन बी-2, बी-12, प्रोबायोटिक तत्व, पोटेशियम आदि से भरपूर दही तब बहुत नुकसान पहुंचती है जब इसका सेवन कुछ ऐसी चीजों के साथ किया जाता है जो इसके साथ खाने पर शरीर पचा ही नहीं पाता है।
1.दही और केला
दूध और केला खाने से कई फायदे होते हैं, लेकिन दही के साथ केला खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। नाश्ते में दही और केले का साथ में सेवन कर लेने से पूरा दिन खराब हो सकता है, क्योंकि इससे घबराहट और उल्टी की परेशानी होने लग जाती है। इसके अलावा ध्यान रहे फ्रूट रायते में गलती से भी केला नहीं डालना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से चर्म रोग भी हो सकता है।
2.दही और दूध
दही और दूध का साथ में सेवन करने से शरीर को कई बड़े नुकसान होते हैं। वहीं, घर में भी बड़े-बुजुर्ग ऐसा कहते है खीर बनने पर उसके साथ दही नहीं कहानी चाहिए या रात के समय दही खाने के बाद अचानक दूध नहीं पी सकते हैं। क्युकी इन दोनों चीजों को साथ में खाने से अपच, गैस, पेट दर्द, दस्त, बदहजमी की समस्याएं हो सकती हैं। दही और दूध लेने में कम से कम 2 घंटे का अंतर जरूर रखें।
3.दही और प्याज
वैसे तो दही के रायते के साथ सलाद में प्याज खाया जाता है लेकिन यह हानिकारक तब साबित होता है , जब आपके रायते में प्याज डला हुआ हो। क्योंकि इसे खाने से डायरिया, उल्टी, सोरायसिस, एक्जिमा, पेट में दर्द, गैस आदि समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल प्याज की तासीर जहां गर्म होती है, वहीं दही की तासीर बिल्कुल ठंडी है। शरीर गर्म और ठंडी तासीर वाली चीजों को साथ में ग्रहण नहीं कर पाता है और पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।
4.दही और आम
गर्मियों में लोग दही और आम बड़े चाव से खाते हैं। मगर आम की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में दो अलग तासीर की चीजों को साथ में खाने से पेट में परेशानी होनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखें इन दोनों चीजों का सेवन करने के बीच कम से कम आधे घंटे का अंतर होना चाहिए। रात के समय तो भूलकर भी इन दोनों चीजों का साथ में नहीं खाएं, नहीं तो आपको निद्रा का शिकार होना पड़ सकता है।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।