भागती – दौड़ती जिंदगी में पाचन को दुरुस्त रखना काफी जरूरी है। हमें नियमित तौर पर ऐसा खाना खाना चाहिए जो कि पेट के लिए अच्छा हो और यह आसानी से पच भी जाए। लेकिन कई बार पाचन की समस्या लोगों को खूब परेशान करती है। कब्ज, गैस्ट्रिक और बार – बार डकार आना तथा पेट संबंधी अन्य परेशानिया से छुटकारा पाना एक तरह से मुश्किल सा हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके किचन में ही मौजूद होते हैं और इनका सेवन कर पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. लौंग का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। दरअसल, लौंग के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाचन की समस्या को दूर करते हैं और पाचन को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा लौंग का सेवन लीवर के लिए भी काफी अच्छा माना गया है।
2. सौंफ का सेवन भी स्वस्थ को कब कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए सौंफ के पानी का सेवन भी काफी अच्छा माना गया है। आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि खाना खाने के बाद कुछ लोग सौंफ खाते हैं। दरअसल ऐसा करना खाने को पचाने में काफी मदद करता है।
3. खाने में दालचीनी का प्रयोग मसालों के रूप में किया जाता है या खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के साथ ही पाचन को भी मजबूत करने का कार्य करता है। बता दें कि दालचीनी में पॉलीफेनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।
4. खाने में धनिया का प्रयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने का कार्य करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनिया का सेवन पाचन के लिए भी काफी अच्छा होता है ? दरअसल, धनिया में मौजूद गुण पाचन तंत्र को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं और स्वास्थ्य से सब्जियों की मानें तो इसका नियमित सेवन वेट लॉस में भी काफी मदद करता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।