ज्योतिषियों, ऋषि-मुनियों और साधुओं की माने तो यदि किसी व्यक्ति या परिवार पर अचानक मुसीबत आने लगे तो समझ जाना चाहिए कि यह बुरी शक्ति का साया भी हो सकता है। किसी परिवार या किसी विशेष व्यक्ति पर नजर लगने के कुछ संकेत भी होते हैं। इस लेख में हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. अगर किसी घर पर बुरी नजर लग जाए तो इसके कुछ संकेत सामने आते हैं। जैसे कि यदि किसी परिवार पर बुरा साया पड रहा है तो उस घर में मौजूद तुलसी बार-बार मुरझा जाती है। हो सकता है की यह बुरी शक्ति या बुरी नजर का प्रभाव हो।
2. अगर घर की दीवारों पर विभिन्न प्रकार के निशान को आप देखते हैं, जैसे की हाथ की खरोच अलमारियों अथवा दीवारों पर भयानक चेहरे के निशान इत्यादि तो इसे भी बुरी नजर या बुरी शक्ति के प्रवेश का संकेत माना जाता है।
3. घर में बार-बार अगर आहटें या फिर आवाज महसूस की जाए तो इसे भी नजर लगने या बुरी शक्तियों के घर में प्रवेश करने का संकेत माना जाता है।
4. घर में बिना किसी कारण अजीब सी आवाजें सुनाई देना या दरवाजे के खुलने बंद होने या पीटने या हंसने जैसी आवाज घर में बुरी शक्तियों के होने का संकेत भी देती हैं।
5. साधु संतों की माने तो घर के तापमान में अचानक बदलाव हो जाना। घर ठंडा हो और तुरंत ही गर्म हो जाना या बिना किसी कारण बल्ब ट्यूबलाइट या विद्युत उपकरण का बार-बार फूट जाना या फिर बंद या चालू होना भी घर में किसी बुरी शक्ति के होने का संकेत देती हैं।
ReplyForward
|