भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां हर राज्य और हर प्रदेश की अपनी अलग भाषा, बोली, संस्कृति और खान-पान है। भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा यानी कि नॉर्थ –ईस्ट खूबसूरत राज्यों से भरा है। असम, मणिपुर मेघालय त्रिपुरा नागालैंड अरुणाचल प्रदेश मिजोरम और सिक्किम ये नॉर्थ – ईस्ट के ऐसे राज्य हैं जहां घूमने की कई सारी जगह है.
कहा जाता है कि अगर किसी ने पूर्वोत्तर का भ्रमण नहीं किया तो फिर कुछ नही देखा. पूर्वोत्तर के राज्य अपनी सुंदरता के लिए विश्वविख्यात है। इस आर्टिकल में हम आपको पूर्वोत्तर के राज्यों में स्थित ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको जीवन में एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए.
1. लोकतक झील – लोकतक झील मणिपुर में स्थित है जिसे भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के लिए जाना जाता है. यहां आकर आपको बिल्कुल और कहीं जाने का मन नहीं करेगा. यहां का केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान आने वालों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र बना रहता है. इस राष्ट्रीय उद्यान में आप प्रकार के जानवर और पक्षी देख सकते हैं।
2. क्रेम पुरी – क्रेम पुरी को बलुआ पत्थर से बनी दुनिया की सबसे लंबी गुफा के तौर पर जाना जाता है. यहां की स्थानीय बोली में क्रेम पुरी का अर्थ है “गुफाओं की परी”. क्रेम पूरी गुफा नॉर्थ ईस्ट के मेघालय राज्य में स्थित हैैै. अगर आपको भी प्राचीन गुफाओं को देखने का शौक है तो आपको मेघालय में स्थित क्रेम पुरी गुफा का भ्रमण एक बार जरूर करना चाहिए.
3. माजुली – माजुली को दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप कहा जाता है जो असम में स्थित है। माजुली को असमिया सभ्यता की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पहुंच कर आप असमिया कलाकृतियों आभूषण अस्त्र-शस्त्र और हस्तशिल्प से जुड़ी कई अद्भुत चीजें देख सकते हैं। असम की परंपरा और सभ्यता को जानने के लिए आपको माजुली का भ्रमण एक बार जरूर करना चाहिए।
4. उनाकोटी – उनाकोटी उत्तर पूर्व के त्रिपुरा राज्य में स्थित एक पहाड़ी है। ये जगह एक प्राचीन शैव पूजा स्थल के नाम से भी प्रसिद्ध है. यहां पहुंच कर आप प्राचीन मूर्तियों का दर्शन कर सकते हैं। साथ ही यहां आप बड़े पत्थर और रॉक कट मूर्तियां भी देख सकते हैं जो आपको किसी दूसरी दुनिया में होने का अनुभव कराती है. इतिहास में दिलचस्पी और प्राचीन भारत के बारे में जानने के शौकीन लोगों को उनाकोटी पहाड़ी का भ्रमण एक बार जरूर करना चाहिए. यहां आकर आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।
5. कर्क रेखा – कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है जिसमें से कि मिजोरम एक राज्य है. कर्क रेखा यहां के आइजोल जिले के एक छोटे से गांव में बुआंग लंगसाई से होकर गुजरती है. कर्क रेखा के इस गांव से गुजरने के कारण मिजोरम में पूरे साल मौसम हर समय सुहाना बना रहता हैै. मिजोरम का भ्रमण आपको प्राकृतिक नजारों सहित पूर्वोत्तर के बारे में अपनी जानकारी में इजाफा करने में भी काफी मदद करता है.