हमेशा से इस बात की चर्चा होती आई है कि आखिर कैसे पुरुष महिलाओं को पसंद होते हैं ? कहने का अर्थ है कि पुरुषों के कौन से गुण महिलाओं को पुरुषों की तरफ आकर्षित करते हैं ? इस बात को लेकर कई रिसर्च भी हो चुके हैं और कई सारे फैक्टस भी सामने आ चुके हैं.
आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाएं पुरुषों में ढूंढती हैं. कहने का अर्थ है कि आज के इस लेख में हम आपको पुरुषों के उन गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं को पसंद आती हैं. तो आइए जानते हैं।
1. अधिक अटेंशन ना देने वाले पुरुष : बात सुनने में थोड़ी सी अजीब है लेकिन ये सच है. दरअसल, महिलाओं को वैसे पुरूष पसंद आते हैं जो उन्हें ज्यादा अटेंशन नहीं देते हैं. कहने का अर्थ है वैसे पुरूष जो महिलाओं को इंप्रेस करने की कोशिश नहीं करते हैं, वैसे पुरुष महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं .पुरुषों के इसी गुण पर महिलाएं उनकी ओर खिंची चली आती हैं।
2. अच्छी ड्रेसिंग सेंस वाले पुरुष : महिलाएं उन पुरुषों की ओर भी आकर्षित होती हैं जो अच्छी ड्रेसिंग सेंस रखते हैं. कहने का अर्थ है कि पुरुषों का पहनावा – ओढ़ावा महिलाओं को आकर्षित करता है. हाल ही में हुए एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि वैसे पुरुष जो फॉर्मल कपड़े पहनना पसंद करते हैं उनकी और महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं. महिलाओं को लगता है कि ऐसे पुरुष ज्यादा समझदार और रिश्तो को बखूबी निभाना जानते हैं।
3. अच्छी सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुष – मजाकिया अंदाज और हमेशा चुटकुले सुनाते रहने वाले पुरूष महिलाओं को पसंद आते हैं. ऐसे पुरुष महिलाओं को अपनी और आकर्षित करते हैं. ऐसे पुरुषों के आसपास महिलाएं खुद को कंफर्टेबल महसूस करती हैं और यही कारण है कि ऐसे पुरुषों के प्रति महिलाएं आकर्षित होती है.
4. दूसरों की मदद करने वाले पुरूष – वैसे पुरूष जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, वैसे पुरूष महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. पुरूषों का हेल्पिंग बिहेवियर महिलाओं को खूब पसंद आता है.