घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए लोग कई प्रकार के उपाय करते हैं। अच्छे कर्म करते रहना और दूसरों को नुकसान पहुंचाए बिना जीवन यापन करना एक भले इंसान की पहचान होती है। लेकिन कई बार घर की सुख शांति और समृद्धि खुशी कहीं गुम सी हो जाती है जिन्हें कुछ उपाय कर वापस लाया जा सकता है।
वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनका अगर सही प्रकार से उपयोग किया जाए तो घर में सुख शांति और समृद्धि लौट सकती है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें अगर कोई व्यक्ति अपने घर में लगाएं तो उनके प्रभाव से जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं और घर में सकारात्मकता का माहौल भी बनता है।
इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूलों के पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें काफी अच्छा माना जाता है और वास्तु की मानें तो इन्हें घर में लगाने से कई प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। तो आइए इस बारे में जानते हैं।
- वास्तु के मुताबिक घर में चमेली के फूल का पौधा लगाना काफी शुभ होता है। दरअसल चमेली के फूल घर के सदस्यों के विचारों को सकारात्मक बनाए रखते हैं और यह घर के सदस्यों के बीच आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करते हैं जिससे घर के सदस्य सफलता के मार्ग की ओर चल पड़ते हैं।
2. घर में हरसिंगार के फूलों का पौधा जरूर लगाना चाहिए। दरअसल माता लक्ष्मी को हरसिंगार के फूल बेहद पसंद है। वास्तु के मुताबिक इसे घर में लगाने से मानसिक तनाव भी कम होता है और सुख शांति और समृद्धि के साथ ही घर में सकारात्मकता का माहौल बना रहता है।
3. वास्तु शास्त्र के मुताबिक रातरानी का फूल काफी शुभ होता है रातरानी के फूलों की महक से मानसिक तनाव कम होता है। ऐसे में अगर घर में रातरानी के फूल के पौधे मौजूद हो तो या घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ाने और घर में सकारात्मकता का माहौल बनाए रखने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। बता दें कि रातरानी के फूल रात में महकते हैं जिससे वातावरण काफी अच्छा बना रहता है।
4. वास्तु शास्त्र की माने चंपा के फूल के पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का कार्य करते हैं। साथ ही अगर आपके घर में चंपा के फूल के पौधे हैं तो यह घर में संपन्नता भी लाएगा।