घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। इससे शरीर को काफी पोषण मिलता है। सर्दियों के मौसम में खासकर घी का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, घी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी रोकने की क्षमता होती है। घी मैं कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। घी को सुपरफूड भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में घी का सेवन करना अत्यंत लाभकारी होता है। आयुर्वेद में भी घी के फायदों का जिक्र किया गया है। इस लेख में हम आपको सर्दी के इस मौसम में घी का सेवन करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. घी का सेवन करना याददाश्त को भी मजबूत करने का कार्य करता है। अगर किसी व्यक्ति को बाल बार-बार किसी बात को भूलने की आदत है तो उसे अपनी डाइट में घी को जरूर शामिल करना चाहिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो घी का सेवन दिमाग को भी तेज करने का कार्य करता है।
2. घी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो आपको हरदम जवां दिखने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित मात्रा पर में घी का सेवन करते हैं तो यह आपको हरदम फिट और जवां दिखने में मदद करता है।
3. सर्दियों के मौसम में घी का प्रयोग लिप बाम की तरफ भी किया जा सकता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या अधिक देखी जाती है। ऐसे में अगर आप घी को अपने होंठ पर लगाएं तो यह होठ के फटने और सूट के रूखे होने की समस्या आदि को दूर करता है।
4. सर्दियों के मौसम में घी लगी रोटी खाना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, रोटी में घी लगा देने से इसकी तासीर गर्म हो जाती है जो सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने का कार्य करती हो।
5. सर्दियों के मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप शुद्ध घी को अपने बालों में लगाकर बालों की मालिश करें तो बाल चमकदार और हेल्दी बनते हैं साथ ही बालों का टूटना भी धीरे-धीरे कम हो जाता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।