स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने मारा चाकू, फरार आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैै। दरअसल, यहां एक 22 वर्षीय युवक ने कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक छात्रा को झगड़े के बाद पेट में चाकू मार दिया। लड़की के घरवाले इससे पहले इस लड़के के खिलाफ लड़की को परेशान करने का शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा चुके थे जिसके बाद यह घटना हुई।  पीड़ित लड़की के पेट पर चाकू के कई घाव है और उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक छात्रा पर हमला करने वाला 22 वर्षीय युवक और छात्रा दोनों ही तिलक नगर इलाके के रहने वाले हैं और इन दोनों के बीच पिछले 2 से 3 साल से दोस्ती थी। शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर इस घटना के घटित होने की खबर सामने आई है। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी ने स्कूटी स स्कूल जा रही लड़की को रोका और दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई जिसके बाद आरोपी ने लड़की के पेट में चाकू से वार कर दिया। 

दोनों के बीच किस बात को लेकर अनबन हुई इसक फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। वही बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस द्वारा एक अस्पताल में बतौर हाउसकीपिंग स्टाफ काम करने वाले व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। ReplyForward

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending