जीवन में अगर सब कुछ ठीक चल रहा हो तो जीवन आनंदित रहता ह। लेकिन किसी भी कारण से जीवन में बाधा आना जिंदगी जीने का मजा भी किरकिरा कर देता है। जिंदगी में विघ्न और बाधा के लिए आसपास की कई चीजें भी जिम्मेदार होती हैं। समय रहते इन चीजों को हटा देना ही समझदारी माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र की माने तो घर के आस-पास कुछ तरह के पेड़ बिल्कुल नहीं होने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि घर के आसपास अगर यह पेड़ होते हैं तो घर में कलेश और कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती है। इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. ज्योतिष शास्त्र की माने तो घर के आसपास बबूल का पेड़ या कांटेदार पेड़ नहीं होना चाहिए। दरअसल, इस प्रकार के पेड़ों का घर के आसपास होना शत्रुता को जन्म देता है।
2. माना जाता है कि घर के समीप इमली का पेड़ होना परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। घर के आसपास इमली का पेड़ होने से अक्सर घर के सदस्य बीमार पड़ते रहते हैं।
3. घर की पूर्व दिशा में फलदार वृक्ष को भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूर्व दिशा में लगे फलदार वृक्ष से संतति की हानि होती है या फिर इससे संतान को कष्ट भी हो सकता है। इसीलिए घर की पूर्व दिशा में किसी भी प्रकार के फल का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
4. घर के आस-पास यदि कपास का पौधा है तो भी यह शुभ नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो कपास के पौधे का घर के आसपास होना घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य को जन्म देता है।