किशमिश का इतिहास है काफी पुराना, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को भी दूर करता है इसका सेवन

किशमिश का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे कई प्रकार के पोषक तत्व शरीर को प्राप्त होते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों से शरीर को बचाने का कार्य करते हैं। बात अगर किशमिश की करे तो तो दुनिया के 80 फ़ीसदी किसमिस का उत्पादन टर्की और यूनाइटेड स्टेट्स में होता है। किसमिस का इतिहास भी काफी पुराना है। कहा जाता है कि 3000 साल पहले ही रोम में खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर किशमिश दी जाती थी। बात अगर किशमिश की करें तो इसमें प्रोटीन विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाते हैं।

सुबह – सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि रात को आपको किशमिश को पानी में भिगो देना होगा उसके बाद ही सुबह आप पानी में भींगे इस किशमिश का सेवन करें जो पेट की गर्मी को बाहर निकालकर पेट संबंधी कई परेशानियों को दूर करने का कार्य करता है। किशमिश का सेवन करने के कई फायदे भी हैं। किशमिश का सेवन करना बाल, स्किन, दांत, आंख के लिए काफी अच्छा है। यह कैंसर हाइपरटेंशन जैसी कई गंभीर बीमारियों से भी निजात दिलाता है। सर्दियों के इस मौसम में किशमिश का सेवन भी काफी फायदेमंद रहता है क्योंकि किशमिश का सेवन करने से शरीर को गर्माहट और शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है।
बुखार, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन इत्यादि परेशानियों में भी किशमिश का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। किशमिश का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे भी मिलते हैं और किशमिश का सेवन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह पर लेनी चाहिए। दरअसल, किशमिश की तासीर गर्म होती है और डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही किशमिश का सेवन करने को कहा जाता है।
Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending