शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है। यूं तो आमतौर पर शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का पता पेट की चर्बी बढ़ने और शरीर का वजन बढ़ने से लगाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण पैरों में भी दिखाई देते हैं ?
अगर नहीं, तो आज के इस लेख में हम आपको पैरों में होने वाली कुछ परेशानियां के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हो सकते हैं। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
1. पैरों में ऐंठन : अगर किसी को रात में सोते वक्त पैर में ऐठन होती है तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का कॉमन साइन है। इसका मतलब होता है कि आपके शरीर के निचले हिस्से की नसों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा तर्जनी, एड़िया और पैरों की उंगलियों में ऐठन हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर संकेत करता है।
2. पैरों में दर्द होना : शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल हाई हो जाता है तो पैरों के ब्लड में ब्लड की सप्लाई रुकने लगती है जिससे पैरों में तेज दर्द होता है। इस तरह पैरों में असहनीय दर्द, हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करता है।
3. पैरों का ठंडा पड़ जाना : पैरों का ठंडा पड़ जाना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत है। गर्मी के मौसम में अगर किसी का पैर अचानक ठंडा हो जाता है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ परेशानी है। पैरों का ठंडा पड़ जाना कोलेस्ट्रॉल की निशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने डॉक्टरों से जरूर चेकअप करना चाहिए।
4.पैर की त्वचा का रंग बदलना – हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई बार पैर की त्वचा का रंग भी बदलने लगता है। ऐसे में जब किसी की पैर की त्वचा का रंग बदलने लगे तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल होने का साइन भी माना जाता है।