सुनील शेट्टी ने किया देश के लिए बड़ा काम

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इन दिनों लॉकडाउन है। कोरोना से जारी जंग में बॉलीवुड सितारे भी लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं।बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए कदम आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें सोनू सूद ने इस आपदा में लोगों की बहुत मदद की है और अभी भी कर रहे है पर अब इसमें सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान समेत कई स्टार लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया से भारत की मदद करने की अपील की। 

अब सुनील शेट्टी ने भी लोगों की मदद की और उन्होंने ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी। 

सुनील शेट्टी ने लिखा कि ‘हम कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद को हाथ आगे बढ़ाया है जो कि उम्मीद की किरण है। मैं सभी दोस्तों और फैंस से अपील करता हूं कि आप भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं। मदद चाहिए या आप किसी  की मदद करना चाहते हैं तो सीधे मेसेज करें। कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कर लोगों तक पहुंचाएं ताकि सभी को मदद मिल सके। 

सुनील शेट्टी कई ट्वीट किया है। एक और  ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि वह केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स मुहैया करवा रहे हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending