किडनी में समस्या होने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ जाएगा भारी

किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण आंतरिक अंग है। इसका ध्यान रखना काफी आवश्यक है, क्योंकि यह शरीर में अहम भूमिका निभाता है। बात अगर किडनी के कार्य की करें तो किडनी शरीर को डिटॉक्स करने और पोषक तत्वों को खून में प्रभावित करने में मदद करता है।

ऐसे में अगर किडनी में कोई समस्या आ जाए तो इंसान को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है किडनी मैं समस्या आने से पहले इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं इस लेख में हम इन्हीं लक्षणों की चर्चा करने जा रहे हैं तो आइए इस बारे में जानते हैं।

1. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किडनी की समस्या होने से पहले इसका असर नाखूनों पर भी दिखाई देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो नाखूनों पर सफेद लकीर या फिर सफेद बैंड्स या धब्बे नजर आने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा दिखाई देने के बाद अपने डॉक्टर से एक बार जरूर मिलना चाहिए क्योंकि ऐसा होना किडनी की समस्या के लक्षण हो सकते हैं।

2. कई लोगों को रातों में भी बहुत देर तक नींद नहीं आती है। कुछ तो ऐसे लोग हैं जिन्हें की रात के समय भी बिल्कुल भी नींद नहीं आती। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि ये किडनी से जुड़ी बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में एक बार अपने डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए और उनसे सलाह लेनी चाहिए।

3. बार – बार पेशाब आना भी किडनी की समस्याओं का लक्षण हो सकता है। इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स की मानें तो ये किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसीलिए इसे नजरअंदाज ना करें।

4. अगर किसी व्यक्ति को पेशाब में खून आता रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत ही अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा होना किडनी में समस्या का लक्षण हो सकता है जिसे नजरअंदाज किया जाना काफी भारी पड़ता है।

ReplyForward

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending