सामान्य तौर पर हरे और पीले, दो तरह के रंग वाले केले देखने को मिलते हैं। पर क्या आपने कभी नीले रंग का केला
देखा है या ऐसे केले का नाम सुना है। जी हां नीले रंग का ये खास केला सेहत के साथ स्वाद में भी गजब होते हैं। यह
स्वाद में वैनिला आइसक्रीम के तरह होता है, जिसके वजह से इन्हें ‘आइसक्रीम केला’ के नाम से भी जाना जाता है।
इसका उत्पादन मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में होता है। ब्लू जावा बनाना पेड़ के पत्ते सिल्वर-ग्रीन रंग के होते हैं
और यह 15 से 20 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकती है। इसे खा चुके एक व्यक्ति ने बताया कि इसका स्वाद वैनिला
आइसक्रीम के जैसा होता है। आइए जानते हैं ब्लू जावा बनाना के खाने से होने वाले फायदों के बारे में…
आयरन से भरपूर होता है नीला केला-
यदि कोई व्यक्ति में खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रहा है तो नीले रंग का ये केला उसके परेशानी को दूर कर
सकता है। ब्लू जावा केला हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन करने से शरीर में
आयरन की कमी धीरे-धीरे दूर होने लगती है और एनीमिया की समस्या में भी सुधार हो जाता है।
कब्ज से छुटकारा-
कब्ज से परेशान लोग यदि इस केले का सेवन करते हैं तो उनके लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी
कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस्बगोल की भुस्सी या दूध के साथ इसका सेवन रोजाना रात में कर सकते हैं।
इसके प्रयोग से कब्ज के साथ गैस की समस्या से भी राहत मिलेगी।
तनाव से राहत-
कई रिसर्चों से यह साबित हो चुका है कि केले के सेवन से तनाव में राहत मिलती है। केले में मौजूद प्रोटीन हमारे शरीर
को रिलेक्स करने के साथ टेंशन फ्री फील करवाता है। यही वजह है कि डिप्रेशन के मरीज यदि केले का सेवन करते हैं
तो उन्हें रिलेक्स महसूस होता है। इसके अलावा केले में विटामिन बी 6 पाया जाता है जो शरीर में ब्लड ग्लूकोज को भी
नियंत्रित रखने में सहायक है।
शरीर में बढ़ाता है एनर्जी-
केले का सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ने के साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ने लगता है। यदि आप नियमित रूप से
केले और दूध का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत बनी रहेगी।
पाचन क्रिया होती
है बेहतर केला फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर आपको कई अन्य रोगों से बचाता है।