ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां एक दुल्हन शादी के कितने शौक सपने सजाए होंगी पर एक मैसेज ने सारे सपने शौक तोड़ दीये
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी से ऐनवक्त पहले वर पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है। अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। ये मैसेज पढ़कर दुल्हन के होश उड़ गए। उसने परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की ने बताया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसिल की है।
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी की रहने वाली पुष्प लता की शादी महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी 28 अप्रैल को बारात आनी थी। घर में बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी।
जब पुष्पलता ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया. ये मैसेज दूल्हे का था, जिसमें लिखा था कि अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे है।
लड़की ने कहा कि अब वो इस लड़के से शादी करेगी भी नहीं, लेकिन लड़के और उसके घरवालों को सजा जरूर दिलवाकर रहेगी।