पंजाब कांग्रेस मे जारी उठापठक के बीच शिवराज सिंह चौहान ने ली चुटकी, कहा- राहुल अपनी ही पार्टी को डुबोने का काम कर रहे है….

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में कांग्रेस में जारी हलचल के बीच कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को डुबो रहे हैं और जब तक वह हैं, भाजपा को कुछ नहीं करना है। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस को डुबा रहे हैं। एक अच्छी तरह से स्थापित पंजाब सरकार को गिरा दिया है। कैप्टन अमरिंदर को सिद्धू की वजह से हटा दिया गया था। अब सिद्धू भी भाग गए हैं। हमें तब तक कुछ नहीं करना है जब तक राहुल गांधी वहां हैं।”

इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे और पंजाब के हालिया घटनाक्रम को 'तमाशा' बताया। लेकिन उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के रुख का समर्थन करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को "दागी" लोगों को बाहर निकालने और अपने पूर्ववर्ती द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए कहा। हालांकि खबरों की माने तो कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिद्धू का इस्तीफा फिलहाल नामंजूर कर दिया है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को सिद्धू को मनाने का जिम्मा सौंपा है। 

बीते दिन ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इशारों-इशारों में सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी का जो हेड होता है, उसे परिवार में अपनी बात रखनी होती है पार्टी प्रधान परिवार का मुखिया होता है। उन्हें कोई ऐतराज है तो आएं और बात करें। उन्होंने आगे कहा था कि, पार्टी सुप्रीम होती है। सरकार पार्टी की नीति पर ही चल रही है और आज या कल में बात हो जाएगी।

गौरतलब हो की सिंद्धू ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, "किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।"

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending