आज शनिवार का दिन है। आज का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। भगवान शनिदेव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। साथ ही कहा जाता है कि अगर कुंडली में शनि की स्थिति खराब हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम आपको शनिदेव को प्रिय कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन राशियों पर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। तो आइए इस बारे में जाने।
1. तुला राशि – तुला राशि के जातकों पर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि में शनि देव उच्च भाव में रहते हैं। यही कारण है कि इस राशि के लोगों को हमेशा अच्छा फल शनिदेव प्रदान करते हैं। बात अगर तुला राशि की करें तो तुला राशि के जातक काफी मेहनती, लगनशील और दयावान तथा ईमानदार होते हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
2. मकर राशि – शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं। मकर राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। मकर राशि के जातक काफी मेहनती और उत्साही होते हैं तथा मकर राशि के लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा ही कर लेते हैं। इस राशि के जातकों का भाग्य भी काफी तेज होता है। साथ ही कहा जाता है कि मकर राशि के जातकों पर शनिदेव का बुरा प्रभाव भी जल्दी नहीं पड़ता।
3. कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों पर भी भगवान शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत नेक, ईमानदार और धैर्यवान होते हैं। कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव का प्रभाव काफी अधिक समय तक नहीं पड़ता और शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातक हर कार्य में सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।