न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने विकसित की वजन घटाने का डिवाइस। जिसका नाम डेंटलस्लिम डाइट कंट्रोल रखा गया है। यह दुनिया की पहली वेटलॉस डिवाइस है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह डिवाइस जबड़े को लॉक करके मोटापा घटाती है। फिलहाल इस डिवाइस का ट्रायल किया गया है।
ट्रायल के दौरान 2 हफ्तों के अंदर लोगों ने 6.36 किलो वजन घटाया। शोधकर्ताओं का दावा है, इस डिवाइस को बिना किसी चीर-फाड़ के जबड़ों में लगाया जाता है। ऐसे लोग जो ओवरवेट हैं जो वेटलॉस सर्जरी कराने की तैयार कर रहे हैं, उनके लिए डेंटलस्लिम डिवाइस बेहतर विकल्प है। इससे उनके सर्जरी में लगने वाले लाखों रुपए बच सकते हैं।
इस तरह काम करता है डेंटलस्लिम डिवाइस
सबसे पहले इस डिवाइस को ऊपर और नीचे के जबड़ों में अलग-अलग फिक्स किया जाता है। डिवाइस में चुम्बक लगे होने के कारण इंसान का मुंह 2 एमएम से ज्यादा नहीं खुल पाता है। नतीजा, इंसान आसानी से मोटा अनाज चबा नहीं पाता उसे लिक्विड डाइट पर निर्भर रहना पड़ता है और वजन नहीं बढ़ता है।
ब्रिटिश डेंटल जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, इमरजेंसी की स्थिति में इस डिवाइस को निकाला जा सकता है। प्रो. पॉल बू्ंटन ने दावा किया कि वेट लॉस के इस नए तरीके से धीरे-धीरे लोगों को लो-कैलोरी डाइट की आदत पड़ जाती है। यह डिवाइस मोटाने से लड़ने के लिए सुरक्षित है और लोगों के बजट में है। बता दें की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर साल दुनियाभर में मोटापे के कारण 28 लाख मौतें होती हैं।