राष्ट्रीय लोकदल ( RLD) प्रमुख अजित सिंह का बुधवार सुबह (6 मई 2021) गुरुग्राम के एक निजी अस्पातल में निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।जहां उनकी हालत बीते 2 दिनों से खराब चल रही। रालोद के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया। बता दें कि चौधरी अजित सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं वह बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। अजित सिंह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। वे ताकतवर जाट नेताओं में से एक माने जाते थे।
आरएलडी (राष्ट्रीय लोक दल) के मुखिया चौधरी अजित सिंह बीते 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही धीरे-धीरे उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता चला गया। मंगलवार(4 मई) को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बीते दो दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।