रिया चक्रवर्ती ने लोगों के सामने बढ़ाया मदद का हाथ

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार किया गया था लगभग एक महीने सलाखों के पीछे काटने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

रिया चक्रवर्ती के लिए 2020 बहुत ही ज्यादा परेशानियों से भरा रहा पहले उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में मुख्य आरोपी की तरह देखा गया जिसके चलते उन्हें बहुत ही ज्यादा पुलिस  थाना, सीबीआई ऑफिस  का चक्कर  लगाना पड़ा था और उस मामले के बीच में ड्रग एंगल मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

जेल से निकले के बाद रिया चक्रवर्ती को बांद्रा में नया घर ढूंढते हुए स्पॉट किया गया।लंबे समय से रिया ने सोशल मीड‍िया और पब्ल‍िक अपीयरेंस से काफी  दूरी बना लिया था। 

अब धीरे-धीरे वो नॉर्मल जिंदगी में लौटती नजर आ रही हैं। अब पैन्डेम‍िक की इस मुश्क‍िल घड़ी में रिया ने सकारात्मक और बड़ी पहल की है।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर के लिखा है कठ‍िन समय एकता को पुकारता है, हर उस व्यक्त‍ि की मदद करें जिन्हें सहायता चाह‍िए। छोटी हो या बड़ी मदद…मदद मदद होती है। मुझे DM करें अगर मैं आपकी किसी तरह से मदद कर सकती हूं। मैं अपनी ओर से पूरी कोश‍िश करूंगी, ख्याल रखें, दया भाव रखें, प्यार और ताकत । रिया’

इसी के साथ ऑक्सीजन की कमी से जूझ़ रहे लोगों के लिए भी अहम जानकारी साझा की है.  

 अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़ी अहम जानकारी दी है। उन्होंने पुणे के सतारा और मुंबई बेल्ट के अस्पतालों के लिए एक ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्लांट MTC ग्रुप द्वारा दिए जा रहे ऑक्सीजन सप्लाई के बारे में बताया है। पोस्ट में उन्होंने MTC ग्रुप द्वारा मदद के लिए जारी किए गए अपने बयान को शेयर किया है। 

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending