वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिसको अपना कर कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। धन की कमी को लेकर भी वस्तु में कई उपाय बताए गए हैं जो कि काफी कारगर माने जाते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ वास्तु टिप्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं।
मान्यता है कि इन वास्तु टिप्स को अपनाने से कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है और जीवन सुख में भी बना रहता है। वास्तु की माने तो घर के मुख्य दरवाजे में कुछ बदलाव कर घर में धन की कमी को दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में।
1. अगर आप धन की कमी से गुजर रहे हैं तो आपको इस समस्या से वास्तु का एक उपाय निजात दिला सकता है। घर में धन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह मंदिर में धूप प्रज्वलित करें और इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी मिश्रित पानी के छींटे मारें और फिर द्वार के दोनों तरफ साफ जल प्रवाहित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और धीरे-धीरे आपके घर में धन की कमी भी दूर होने लगती है।
2. साफ-सफाई हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। वास्तु के मुताबिक भी घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखना चाहिए। दरअसल, ऐसा करना काफी जरूरी है। माना जाता है कि अगर घर का मुख्य द्वार साफ ना हो तो धन की देवी महालक्ष्मी नाराज हो जाती है और वापस लौट जाती है जिस कारण से भी लोगों के घर में धन की कमी बनी रहती है। इसीलिए कोशिश करें कि घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और निर्मल रखें।