अगर आप भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते हैं और एसी लोकल ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को एसी लोकल ट्रेनों के किराए को लेकर बड़ा ऐलान किया हैै। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन की पुननिर्मित इमारत के उद्घाटन के अवसर पर घोषणा करते हुए बताया की एसी लोकल ट्रेनों का किराया मुंबई में 50% तक कम किया जाएगा। हालांकि उनके द्वारा यह नहीं बताया गया है कि मुंबई की लोकल एसी ट्रेनों में किराया घटाने की प्रक्रिया कब से लागू हो होगी।
उन्होंने बताया की 5 किलोमीटर की दूरी के लिए मौजूदा न्यूनतम किराया फिलहाल 68 रुपए है जिससे 30 रुपए कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि काफी समय से एसी लोकल ट्रेनों का किराया मुंबई में कम करने की मांग जनता द्वारा की जा रही थी। गौरतलब है कि मुंबई में लोकल ट्रेन यातायात का एक बड़ा साधन है। मुंबई की लोकल ट्रेनों में हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं और अगर मुंबई की एसी लोकल ट्रेनों का किराया घटाया जाता है तो इससे जरूर लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को फायदा होगा।