दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, मात्र इतनी चाहिए योग्यता

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पदों पर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती निकाली गई है. दरअसल इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की 857 पदों पर भर्ती की जाएगी. आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। 

इस प्रकार करें आवेदन –  इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022 है। 

पदों का विवरण – 

हेड कांस्टेबल – पुरूष ( ओपन) – 459 पद 

हेड कांस्टेबल – पुरूष (डिपार्टमेंटल) –57 पद

हेड कांस्टेबल – पुरूष (एक्स – सर्विसमैन )– 57 पद

हेड कांस्टेबल – महिला (ओपन) – 256 पद

हेड कांस्टेबल – पुरूष (डिपार्टमेंटल) – 28 पद
योग्यता – दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम से 12 वीं पास होना अनिवार्य है तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रखा गया है। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशंस में प्रोफिशिएंसी जरूरी है। यह टेस्ट क्वालीफाइंग होगा और इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग स्पीड थाउज100 की डिप्रेशन जरूरी है।

आयु सीमा – इन पदों पर आवेदन करने के लिए के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending