30 अप्रैल 2020 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। आज ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि है। इस बीच रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ मां नीतू कपूर के घर पहुंचे। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई।
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने पति के लिए घर पर पूजा का आयोजन किया। इस पूजा में शामिल हुए नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट नीतू कपूर के पास पहुंचे। आलिया और रणवीर को 30 अप्रैल को नीतू कपूर के घर पर एक साथ देखा गया। ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर नीतू ने एक पूजा का आयोजन किया था। ऋषि का पिछले साल कैंसर से निधन हो गया था। दोनों को कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देखा गया।
ऋषि कपूर की शुक्रवार को पहली डेथ ऐनिवर्सरी थी। सिलेब्स, फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग तरह से याद कर रहे थे । कोई उनके साथ तस्वीरें शेयर कर रहा है तो कोई लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख रहा था ।