महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल आप एक तरह से शांत हो गया है। इसी बीच महाराष्ट्र में भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट की दूसरी बड़ी जीत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर भारी मतों से जीत गए हैं। उन्होंने महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन सालवी को हरा दिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी के पक्ष में केवल 107 वोट ही पड़े। अगर ये आंकड़े बने रहे तो साफ है कि विधानसभा में सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
बता दे कि राहुल नार्वेकर चुनाव जीत गए और विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शपथ ली है। महाराष्ट्र के नई सरकार के मंत्रियों के नाम सामने नहीं आए हैं। हालांकि रिपोर्ट का कहना है कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के नाम सामने आएंगे और उन्हें शपथ दिलाया जाएगा।
ReplyForward |