सर्दियों के मौसम में बाजार में मूली bm आसानी से मिल जाती है। इसके सेवन के कई फायदे हैं। मूली का सेवन करने से पाचन भी बेहतर रहता है तो वहीं आंख के स्वास्थ्य को भी काफी लाभ मिलता है। आपने अक्सर देखा होगा कि मूली के साथ मूली के पत्ते भी बाजार में बेचे जाते हैं। मूली में ही मूली के पत्ते लगे होते हैं जिससे लोग खरीदते हैं।
दरअसल, कई लोग मूली के पत्ते को यूं ही फेंक देते हैं जो कि एक बड़ी गलती है। दरअसल, मूली से ज्यादा फायदेमंद मूली के पत्ते होते हैं। इस लेख में हम आपको मूली के पत्तों के फायदे के बारे में ही बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. बात अगर मूली के पत्तों की करें तो मूली के पत्तों में कैलोरी कम होती है लेकिन प्रोटीन आयरन और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई प्रकार के फायदे दिलाते हैं।
2. इसके अलावा मूली के पत्तों में एरूकमाइड पाया जाता है जो की मेमोरी पावर को बढ़ाने का कार्य करता है। इसीलिए मूली के पत्तों का साग काफी फायदेमंद है। ये अल्जाइमर जैसे रोगों मैं मेमोरी लॉस से बचाव करने में काफी मदद करता है।
3. फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे व्यक्तियों को भी मूली के पत्तों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, मूली के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो फेफड़ों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
4. आप मूली के पत्तों का साग या फिर मूली के पत्तों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। ये स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे दिलाता है। अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है तो भी आपको मूली के साग के पत्तों का साग अथवा जूस बनाकर पीना चाहिए। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी आपकी मदद करेगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।