प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर प्रहार कहा, “देश ने टीका उत्सव मना लिया, लेकिन यहां वैक्सीन की व्यवस्था ही नहीं है।”

देश में मचे कोरोना के हाहाकार ने हमारी जड़े हिलाकर रख दी है। कोरोना काल ने अस्पतालों की बदहाली से लेकर सरकार की कमजोर रणनीतियों को भी उजागर कर दिया है। इस बीच मजेदार बात तो यह है की कोई भी सरकार फिर चाहे वह राज्य की हो या केन्द्र की हो कोई भी अपनी नाकामयाबी को स्वीकार करने में सहज नजर नही आ रहें। राज्य सरकार केंद्र को कोस रही है वही केंद्र अपनी इमेज को बचाने के लिए राज्य सरकार पर दोष प्रत्यारोप करती नजर आ रही है। इन्ही आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि देश ने टीका उत्सव मना लिया, लेकिन यहां वैक्सीन की व्यवस्था ही नहीं है। 

प्रियंका गांधी ने कहा, ”भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82% की गिरावट आई। मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया?” उन्होंने आगे कहा ‘अमरीका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।

बता दे स्वास्थ्य मंत्रालय की रिर्पोट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,48,529 नए मामले सामने आए और 4200 और लोगों की मौत हुई है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending