एनडीए की ओर से राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी समेत कई बीजेपी नेता रहे मौजूद

NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए जहां एक सेट में 5 प्रस्तावक हैं। बता दें कि भाजपा और एनडीए के लगभग सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रस्तावक हैं। नामांकन के दौरान उड़ीसा की सत्ताधारी बीजू जनता दल के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद दिखे बता दें कि बीजू जनता दल ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

जैसा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल कर दिया है तो वह अब अपने लिए समर्थन जुटाने हेतु सभी राज्यों का दौरा करेंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है जिसकी चर्चा इस समय जोरों पर हैै। आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना प्रबल है और अगर वह राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती है तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। आपको बता दें कि द्रोपति मुर्मू वर्तमान में झारखंड की उप राज्यपाल हैं जिन्हें एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है 

More articles

- Advertisement -
Web Portal Ad300x250 01

ताज़ा ख़बरें

Trending