पुलिस ने दो नक्सलियों को ग्रेटर नोएडा से दबोचा, कर रहें थे मजदूरी

राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से बिहार पुलिस और एसटीएफ ने नक्सली एरिया कमांडर वीडियो कोड़ा उर्फ कारे लाल कोड़ा तथा उसकी सहयोगी पायल उर्फ पोली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बिहार पुलिस ने नोएडा पुलिस की मदद से ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के पीछे बनी बस्ती से कोड़ा व उसकी महिला साथी पायल को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने कोड़ा के जीजा धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है।

धर्मेंद्र ने ही दोनो को किराए पर कमरा दिलाया था। बता दें 19 सितंबर 2021 को बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस पर गोलियां चलाने के मामले में वांछित कोड़ा को बिहार पुलिस व एसटीएफ की टीम लगातार तलाश कर रही थी। वही जब पुलिस को आरोपियों के ग्रेटर नोएडा में होने की सूचना मिली तो बिहार पुलिस और नोएडा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचा। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही आरोपी यहां भवन निर्माण के कार्य में मजदूरी कर रहे थे।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending