पाइल्स यानी कि “बवासीर” ऐसी बीमारी है जो कि आजकल आम होती जा रही है। मसालेदार भोजन, हैवी खाना या फिर ज्यादा जंक फूड खाने से ये बीमारी जल्दी होने का खतरा रहता है। बवासीर भी दो प्रकार का होता है। एक होता है खूनी बवासीर जिसमें मलद्वार से खून भी निकलता है और दूसरा होता है बादी बवासीर इसमें मलद्वार के आसपास खुजली जलन और दर्द जैसी समस्याएं होती है। पाइल्स की समस्या लोगों को काफी परेशान करने का काम करती है।
दरअसल, ये एक ऐसी बीमारी है जो अगर एक बार हो जाए तो इंसान को उठने –बैठने में भी काफी तकलीफ होती है। इसके अलावा इस बीमारी को दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना काफी जरूरी होता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको अपना कर पाइल्स को नियंत्रित का किया जा सकता है या फिर कहें कि इससे पूरी तरह निजात भी पाया जा सकता है। तो आइए पाइल्स से छुटकारा पाने के इन घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
1. पाइल्स का इलाज घर बैठे भी किया जा सकता है। इसके लिए अपने खान-पान का भी ध्यान रखना होता है। खाने में अदरक और मसाले का यूज कम करना होता है। भोजन में ठंडी चीजों का इस्तेमाल पाइल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करता है।
2. बवासीर होने की स्थिति में सूजन वाले स्थान पर जैतून का तेल लगाना भी सूजन से राहत दिलाता है।
3. सुजन वाले जगह पर नारियल का तेल लगाने से जलन कम होती है और इससे राहत मिलती है।
4. बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए एक गिलास मट्ठा में एक चौथाई अजवाइन पाउडर को डालकर अगर इसका सेवन दोपहर के खाने के बाद करें तो पाइल्स की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है।
5. इसके अलावा आप बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर मलद्वार के पास 10 मिनट के लिए रोज लगाएं इससे कुछ ही दिनों में राहत मिलती है।