भारत में हर घर में मंदिर होता है। मंदिर में पूजा पाठ हर दिन होता है और इससे घर में सुख- शांति और समृद्धि आती है। घर के मंदिर में पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। अगर किसी घर में महिलाएं ना हो तो पुरुष भी पूजा पाठ करते है। पूजा पाठ करने से जहां मन को शांति मिलती है घर का वातावरण भी दूर होते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मंदिर में कौन सी तीन चीजें भूल कर भी नहीं रखनी चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ना रखें एक से अधिक मूर्ति
घर के मंदिर में किसी भी देवी – देवता की एक से अधिक मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मंदिर में रखी व प्रतिमाएं आपस में लड़ने लगती हैं जिससे घर में वातावरण कटु हो जाता है। इसके साथ ही घर में बीमारियां भी घर करने लगती हैं, इसीलिए घर के मंदिर में एक से अधिक देवी – देवता की मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए.
ना रखें खंडित मूर्ति
शास्त्रों के अनुसार घर में घर के मंदिर में भूल कर भी खंडित मूर्ति को नहीं रखना चाहिए। दरअसल ऐसा करना भगवान का अपमान माना जाता है और इससे घर में अशुभ होने की आशंका भी बनी रहती है। अगर किसी घर के मंदिर में खंडित मूर्ति हो तो उसे नदी या तालाब में नियम – निष्ठा पूर्वक विसर्जित कर देना चाहिए। घर में केवल बिना खंडित मूर्ति की पूजा करना शुभ माना जाता है।
ना रखें रौद्र रूप वाली प्रतिमाएं
शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में देवी- देवता की रौद्र रूप वाली प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है की देवी – देवताओं की ऐसी मूर्ति रखने पर देवी -देवता उस घर पर अपना क्रोध जता रहे हैं। घर के मंदिर में इसके बजाय देवी- देवताओं की हमेशा शांत और आशीर्वाद प्रदान करने वाली मूर्ति ही रखनी चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। इससे घर में सुख – शांति और समृद्धि आती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
ReplyForward |