लोगों के मन में कई बार पनीर और चीज़ को लेकर कन्फ्यूजन रहता हैं। लोग सोचते हैं कि इन दोनों में से कौन सा सेहत के लिए अच्छा है? जहां तक बात पनीर की है, पनीर आजकल शहरों से लेकर गांव तक लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता हैं। यहां तक कि सुदूर गांवों में भी आजकल पनीर खाने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। घर से लेकर शादी, विवाह या किसी अन्य आयोजन में भी भोजन में आपको पनीर की सब्जी या फिर इसका कोई और डिश देखने को अक्सर ही मिल जाएगा। वहीं बात अगर चीज़ की करें तो चीज़ शहरों में ज्यादा पॉपुलर है। लोग सैंडविच में या फिर अन्य खाद्य पदार्थों के साथ चीज़ का प्रयोग करते हैं। अब अगर हम इस सवाल पर आए हैं कि पनीर और चीज़ में कौन सा बेहतर होता है तो इसका जवाब है कि अगर दोनों को उचित मात्रा में और नियमित तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे किस चीज़ और पनीर दोनों में कितनी कैलोरी और कितना पोषण पाया जाता है। तो आइए इस बारे में जानते हैं। 1. वजन घटाने के लिए – वजन घटाने के ख्याल से अगर चीज़ और पनीर के सेवन की तुलना की जाए तो ये पाया जाता है कि वजन घटाने में पनीर ज्यादा कारगर है। दरअसल, 30 ग्राम पनीर में 82.5 के करीब कैलोरी पाई जाती है लेकिन अगर वहीं 30 ग्राम चीज का सेवन किया जाए तो शरीर को 94.4 कैलोरी की प्राप्ति होती है। 2. हड्डियों की मजबूती – हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। अगर शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के ख्याल से चीज और पनीर की तुलना की जाए तो हड्डियों को मजबूत करने के लिए 100 ग्राम चीज खाने पर शरीर को रोजाना पर्याप्त मात्रा की 104% मात्रा पूरी होती है। वही 100 ग्राम पनीर का सेवन अगर किया जाए तो रोजाना हिसाब से 8% कैल्शियम ही मिल पाता है। 3. शरीर का वजन बढ़ाने के हिसाब से – अगर शरीर का वजन बढ़ाने के हिसाब से इन दोनों ही खाद्य पदार्थों की तुलना की जाए तो एक और जहां पनीर को वजन घटाने के लिए जाना जाता है तो वहीं चीज़ का सेवन करने से मसल्स बनाने और शरीर का वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके पीछे का कारण ये है कि 100 ग्राम चीज़ में 18 ग्राम तक प्रोटीन होता है। लेकिन 100 ग्राम पनीर में केवल 11 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है। इस स्थिति में अगर किसी को अब मसल्स बनाना हो और अपने वजन को बढ़ाना हो तो उन्हें पनीर के बजाय चीज़ का सेवन करना चाहिए। |
Paneer Vs Cheese : पनीर और चीज़ में कौन सा है सेहत के लिए बेस्ट ? आइये जाने
