दशहरे के मौके पर रामचरितमानस की चौपाई के जरिए राहुल ने कसा पीएम मोदी पर तंज, कहा – नृप अवसि नरक अधिकारी…

आज पूरा देश बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले विजयदशमी का त्योहार मना रहा है। इस बीच तमाम बड़ी हस्तियां / नेता लोग देशवासियों को बधाई दे रहे है। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक संदेश देते हुए देश के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट कर मौजूदा सरकार पर चौपाई के जरिए ही अजब अंदाज में तंज कसा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दशहरे के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि “जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी सो नृप अवसि नरक अधिकारी।” जय सिया राम! रामचरित मानस की इस चौपाई का अर्थ है कि जिस राज्य की जनता कष्ट में होती है और वहां का राजा अपने कर्तव्य का पालन नहीं करता है तो वह नर्क का अधिकारी होता है। इसलिए हर जिम्मेदारी व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक दशहरा के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी समेत कई शख्सियतों ने इस पावन पर्व की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट करते हुए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया कि बुराई पर अच्छाई की एवं असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending