अब फ्रूट्स बताएंगे आपका व्यक्तित्व कैसा है, जाने अपने पसंदीदा फ्रूट्स और उनसे जुड़ा व्यक्तित्व

एक रिसर्च के अनुसार आपकी पसंद का फल फ्रूट्स भी आपका नेचर बताने में काफी हद तक कारगर होता है। फलों को ज्‍योतिष से भी जोड़कर देखा जाता है। वैसे तो हम किसी भी तरह की लॉजी यानी एस्ट्रॉलाजी (Astrology) या न्यूमरोलॉजी वगैरह में यकीन नहीं करते, न ही करने की सलाह देत है, लेकिन हम आपको बताएंगे की कौन से फल की पंसद आपकी किस खासियत के बारे में बताता है। सभी फल किसी न किसी ग्रह से जुड़े होते हैं। जैसे केला को बृहस्‍पति का फल माना जाता है तो काले अंगूर और जामुन को शनि का फल माना जाता है। इसी प्रकार अनार का ताल्‍लुक मंगल ग्रह से होता है। इसी के आधार पर फलों की पसंद नापसंद देखकर व्‍यक्ति के स्‍वभाव और उसके जीवन से जुड़ी विशेषताओं के बारे में बताया जा सकता है। 
देखिए और जानिए क्‍या है आपका पसंदीदा फल और जानिए अपना व्यक्तित्व:-

केला
जिन लोगों का फेवरेट फल केला होता है वे बेहद ही नर्म दिल होते हैं। ये व्यक्ति प्यारे, नाजुक और दयावान होते हैं। अक्सर लोग इनके भोले व्यवहार के चलते इनका फायदा उठा लेते हैं। अपने पार्टनर को पूरी तरह पसंद करने वाले इन लोगो का रिश्ता इनके व्यवहार के कारण मेल मिलाप से चलता रहेगा।

संतरा
जिनको संतरा पसंद होता है वह संयम और इच्छाशक्ति वाले होते हैं। भले ही ये किसी काम को धीरे करें मगर पूरी मेहनत के साथ खत्म करते हैं। संतरा पसंद करने वाले लोग थोड़े शर्मिले स्वभाव के होते हैं। अपने पार्टनर को दिल से प्यार करते हैं और उसे छोड़ने के लिए उसके साथ नहीं होते।

नारियल
जिन लोगों को नारियल पसंद होता है उनसे थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत होती है। ये लोग काफी विचारशील, चालाक और कई मामलों में स्‍वार्थी होते हैं। प्‍यार को लेकर इनके मन में काफी जुनून होता है और ये अपने जैसा ही पार्टनर भी अपनी लाइफ में चाहते हैं।

आम
आम को पसंद करने वाले लोग फिक्स आइडिया वाले होते हैं और इनको किसी बात के लिए राजी करवा पाना काफी मुश्किल काम होता है। अपनी पसंद या नापसंद को लेकर बहुत ज्यादा अतिवादी ये लोग स्थितियों को अपने हाथ में रखना चाहते हैं। इन्हें दिमागी चैलेंज बहुत पसंद होता है। ये अपने खुद को अपने प्यार के अनुकूल बनाने का प्रयास करतें हैं।

सेब
माना जाता है कि जिन्हें सेब पसंद होते हैं वे लोग बेहद खर्चीले, आवेगशील, प्रेरक और खरा बोलने वाले होते हैं। लेकिन क्योंकि ये खरा बोलते हैं और कड़क बोलते है तो इनकी ज्यादातर बातें गुस्से में होती हैं। फ्रूटोलॉजी के अनुसार ये लोग बेहतरीन आर्गनाइजर तो नहीं होते मगर बढ़िया टीम-लीडर होते हैं। इन्हें घूमना-फिरना बेहद पसंद होता है। ये अपने साथी के साथ बेहद लॉयल रहने वाले और प्यार करने वाले होते हैं।

अनानास
अब बात करते हैं उन लोगों की जिन्हें अनानास पसंद होता है। ये निर्णय लेने में तेज होते हैं उससे भी तेज उसे अमल करने में होते हैं। फ्रूटोलॉजी के अनुसार ये लोग आत्मनिर्भर और बेहतरीन आर्गनाइजर होते हैं। काम चाहे कितना भी कठिन क्यों हो ये उसे खत्म करके ही दम लेते हैं। रिश्तों में पूरी वफदारी निभाने वाले ये लोग दोस्ती करने में देर लगाते हैं। मगर एक बार दोस्त बनाने के बाद उसका साथ हमेशा निभाते हैं। ये लोग कम रोमांटिक होते हैं इनका पार्टनर इनकी खूबियों से तो प्रभावित होता है।

चेरी
ऐसे लोग दयालु, कल्‍पनाशील, रचनात्‍मक, वफादार, गंभीर और काफी घरेलू होते हैं। जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ावों का सामना ये डटकर करते हैं। आपकी कल्‍पना काफी फलदायी साबित होती है और आपको काफी अच्‍छे परिणाम देती है। जहां तक प्‍यार और लगाव की बात होती है, तो आप काफी वफादार और संवेदनशील होते हैं, लेकिन कई बार अपनी भावनाओं और प्‍यार का इजहार नहीं कर पाते हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending