भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी भारत सहित दुनिया भर में मशहूर हैं तो नीता अंबानी भी उनसे कम नहीं। नीता अंबानी अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नीता अंबानी को महंगी चीजों का शौक है। बात अगर नीता अंबानी की करें तो उनके पास प्राइवेट जेट से लेकर महंगी कारें और कई चीजों का बेहतरीन कलेक्शन है।
इसी बीच खबर सामने आई है कि उन्होंने हाल ही में एक नई गाड़ी खरीदी है और उनके बेहतरीन कार कलेक्शंस में एक और महंगी कार शामिल हो गई है। खबरों की माने तो नीता अंबानी द्वारा खरीदी गई ये कार कोई ऐसी वैसी कार नहीं है। बताया जा रहा है ये काफी महंगी कार है और ये कार अमेरिका से इंपोर्ट करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अंबानी ने ऑडी का स्पेशल एडिशन ऑडी “A9 Chameleon” खरीदा है। ऑडी की इस कार को खरीदने के बाद नीता अंबानी देश में सबसे महंगी कार रखने वाली महिला बन गई है।
नीता अंबानी द्वारा खरीदी गई इस महंगी कार की कीमत की बात करें तो बताया जा रहा है कि इंपोर्ट करने के बाद इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए पड़ी। दावा किया जा रहा है कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने इस कार को ऑफिस आने जाने के लिए खरीदा है। इस तरह मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास एक और महंगी कार आ गई है। आपको बता दें कि नीता अंबानी द्वारा खरीदी गई ये कार भारत में फिलहाल और किसी के पास नहीं है। इस कार की कीमत सुनकर अच्छे अच्छों के होश उड़ जा रहे हैं।
ReplyForward |