संसद के आठवें दिन भी दोनों सदनों में विपक्षी दलों का जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष लगातार पेगासस जासूसी कांड, कोरोना महामारी को लेकर सत्तापक्ष की नीति पर सवाल उठा रहा है। इसी बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को आईटी कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग कर डाली। जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद संसद की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा।
निशिकांत दुबे ने कहा कि थरूर के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाकर आईटी स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन पद से हटाया जाए। भाजपा सांसद ने शशि थरूर पर मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही निशिकांत दुबे ने सख्त लहजे में कहा कि जब तक कांग्रेस सांसद शाशि थरूर नहीं हटाए जाते तब तक हम मीटिंग में नहीं जाएंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठक हुई थी। इसमें शामिल भाजपा सांसद बैठक आरंभ होने से पहले ही बाहर चले गए थे। उनका दावा था कि इस बैठक के एजेंडे के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया गया था। इतना ही नहीं संबंधित कमेटी में शामिल भाजपा सांसदों ने चेयरमैन शशि थरूर पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया। भाजपा सदस्यों का आरोप था कि थरूर बैठक में अपना एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं।
निशिकांत दुबे ने कि थरूर के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाकर आईटी स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग
